Corona Se Raksha कोरोना से रक्षा
नव परिवर्तन लाना होगा,
रक्षा द्वीप जलाना होगा...
भयभीत नहीं होना है,
धैर्य जरा नहीं खोना है
कोरोना की जड़ें उखाड़ कर,
दुनिया से दूर भगाना होगा...
मन की शक्ति को समेट कर,
शरीर क्षमता को मजबूत,
सही सुझाव को अमल में लाकर,
सुरक्षा ढाल बनाना होगा...
नव परिवर्तन लाना होगा,
रक्षा द्वीप जलाना होगा...
नई नीतियों को अपनाकर,
सकारात्मक समझ बना कर,
मददगार के करे समर्थन,
मिलकर आगे आना होगा...
नव परिवर्तन लाना होगा,
रक्षा द्वीप जलाना होगा...
बिमारी से ना घबराओ,
उचित रूप से इलाज कराओ
डॉक्टर, वैद्य, नर्स सभी से,
नतमस्तक हो जाना होगा...
नव परिवर्तन लाना होगा,
रक्षा द्वीप जलाना होगा...
स्वास्थ्य की रक्षा,
तन की सुरक्षा...
सही खानपान से कमाना होगा..
नित्य ही कर व्यायाम से सुदृढ़,
शरीर निरोग बनाना होगा...
नव परिवर्तन लाना होगा,
रक्षा द्वीप जलाना होगा...
खुशिहाली✍️