Chanda me roshan चंदा में रोशन

चंदा में रोशन
शीतल सा मौसम..
बजती है रुनझुन,
हवा की इक धुन...


पत्तों की सरसराहट,
आनंदमय आहट..
नयनों से गिन-गिन
तारों की टिमटिम..


वातावरण ऐसा,
कि मधुवन हो जैसा..
रात्रि का रूप यह,
मन मोहे कैसा..


हौले से नींदिया,
मीठे से ख्वाब बुन..
सपनों की नगरी जा,
सुंदर से गीत चुन...


चंदा में रोशन
शीतल सा मौसम..
बजती है रुनझुन,
हवा की इक धुन...
          

     खुशिहाली✍️

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi✍️ हिंन्दी