Swasthya स्वास्थ्य
स्वच्छ रहोगे - स्वस्थ रहोगे,
स्वास्थ्य ही जीवन का आधार...
बात-बात में बात बताऊ,
बात पते की मैं समझाऊं..
साफ सफाई का महत्व यह,
कभी नहीं पड़ना बीमार...
जीवन की आधारशिला भी
मानक भी निरोग काया की..
सकारात्मक सोच की उर्जा,
स्वच्छता से हो साकार.....
स्वच्छ रहोगे - स्वस्थ रहोगे,
स्वास्थ्य ही जीवन का आधार...
मन प्रसन्न हो - तन हो सुंदर,
दुर्गुणता भी दूर रहे...
स्वच्छता अमूल्य जीवन को,
शुभता का देता आकार...
आसपास भी साफ - सफाई,
नियमित करते रहना भाई..
स्वच्छता से दूर कीटाणु,
सुंदर सुखी स्वच्छ संसार...
स्वच्छ रहोगे - स्वस्थ रहोगे,
स्वास्थ्य ही जीवन का आधार...
खुशिहाली✍️