बात जरूरी मेरी,
ध्यान धरो ना...
कोरोना कोरोना बस
रट ना लगाना..
कोरोना को ना...,
जल्द है कहना..
है यह हकीकत,
सबकी लड़ाई
रखो सफाई,
हाथो को भाई...
आंख मुंह नाक को,
हाथ लगाना नहीं...
जरूरी ना हो तो,
भीड़ में जाना नहीं...
एक दूजे से थोड़ी,
दूरी बनाना...
घर करो भोजन,
बाहर न खाना...
बात जरूरी मेरी,
ध्यान धरो ना...
कोरोना कोरोना बस
रट ना लगाना..
कोरोना को ना
जल्द है कहना..
घर से निकलते ही,
मास्क पहन लो सभी...
आफिस में साझा,
लंच ना करना अभी..
मित्रों संग चाय फिर कभी,
कह कर ही टाल देना...
अपनी पानी की बाटल,
रोजाना साथ रखना..
आएं बाजार से,
दूरी परिवार से..
बच्चों के पास ना जाएं,
पहले नहा कर आएं..
सैनिटाइज्ड सामान,
करके बचाएं जान...
अपनी और अपनों की,
सेहत का रखें ख्याल...
बात जरूरी मेरी,
ध्यान धरो ना...
कोरोना को ना
जल्द है कहना..
कोरोना को ना
जल्द है कहना..
खुशिहाली✍️