Happy birthday शुभ जन्मदिन (31 July)
यह शुभ दिन,
यह शुभ जन्मदिन...
तुम्हें बधाई,
भेंट मिठाई..
जियो हजारों लाखों साल,
सदा रहो सलामत भाई...
सहस्र आशीष है मेरा तुमको,
शुभ घड़ी यह आई...
खुशियों की बौछार हमेशा,
मनोकामना पूर्ण रहे...
सूर्य सी आभा हो मुख पर,
शिखर सा ऊंचा शीश रहे....
कभी सिकन ना माथे पर हो,
दुख ना तुमको छू पाए...
तुम्हारे कदम सफलता चूमे,
उज्जवल उज्जवल सी परछाई
यह शुभ दिन,
यह शुभ जन्मदिन...
तुम्हें बधाई,
भेंट मिठाई....
(भाई को जन्म दिवस की ढेरों बधाइयां)
खुशिहाली✍️
